SIR Form Filling

क्या आप भी SIR Form प्राप्त करने के बाद दुविधा में है कि SIR Form कैसे भरें? अगर इसके कुछ कॉलम आपको भी परेशान कर रहे है तो घबराने की कोई जरूरत नही है क्योंकि इस लेख में हम आसान तरीके से पूरे SIR Form को भरना सीखेंगे।

भारत में मतदाता सूची (Voter List) को सही रखने के लिए चुनाव आयोग समय-समय पर Special Summary Revision (SSR/SIR) के तहत डेटा को अपडेट करता है।

आपके दिमाग में यह सवाल भी आया होगा कि SIR प्रक्रिया क्या है? इसी प्रक्रिया में नागरिकों को अपने परिवार या निवास से जुड़ी जानकारियाँ सरकारी रिकॉर्ड में सही करवाने का मौका दिया जाता है। इस प्रक्रिया से मतदाताओं की मौजूदा जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में अपडेट हो जाती है।  

SIR Form क्या है?

SIR Form भरने के कई तरीके है जिसमे ऑनलाइन आवेदन भी शामिल है। पर फिलहाल पूरे देश मे चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त BLO (Booth Level Officer) घर-घर जाकर यह फॉर्म दे रहे है। आपको यह फॉर्म भरकर रखना है और BLO को जमा करना है। 

इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य है कि मतदाता सूची सही हो, गलत/पुराने नाम हट सकें और जिनका पता बदला है, उनकी नई जानकारी अपडेट हो।

SIR Form कैसे भरें? (Step-by-Step Guide)

SIR Form भरना ज़्यादा मुश्किल नही है पर इसके लिए आपको 2003 की वोटर लिस्ट और SIR की जरूरत पड़ेगी। इसे आप BLO से ले सकते है या ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते है।

  1. शीर्ष भाग (Top Section) – BLO जानकारी

इस भाग में पहले से भरी जानकारी होती है जैसे निर्वाचन क्षेत्र, भाग संख्या, BLO का नाम और संपर्क नंबर। इस भाग में आपको कुछ नहीं भरना होता। यह सिर्फ सूचना के लिए है।

  1. व्यक्तिगत जानकारी (Personal Details)

यह मुख्य भाग है। जहाँ निर्वाचक (मतलब जिस व्यक्ति के नाम का फॉर्म है) उसकी जानकारी आएगी।

(A) जन्मतिथि (Date of Birth) – अपनी सही DOB लिखें जो आपके सरकारी दस्तावेजों में हो।

(B) आधार संख्या – यह स्थान वैकल्पिक है। मगर आप इसे अपने (निर्वाचक) के आधार कार्ड के अनुसार अवश्य भरे।

(C)  मोबाइल नंबर – यहाँ अपना (निर्वाचक) का फ़ोन नंबर डाले। अपना सक्रिय नंबर लिखें (भविष्य में OTP Verification व कॉल के लिए जरूरी है।)

(D) पिता/अभिभावक का नाम – इस स्थान पर पिता का नाम आएगा। विवाहित महिलाओं को भी यहाँ अपने पिता का नाम लिखना है।

(E) पिता/अभिभावक का EPIC नंबर (यदि हो) – EPIC (इपिक) नंबर आपके वोटर कार्ड का 10 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक कोड होता है। यदि आपके पिता का कार्ड है तो वह लिखें, नहीं है तो खाली छोड़ दें।

(F) माता का नाम – अपनी माता का पूरा नाम लिखें। किसी भी दस्तावेज़ में जैसा हो, वैसा ही लिखें।

(G) माता का EPIC नंबर (यदि हो) – यदि हो तो भरें, नहीं तो खाली रखें।

(H) पति या पत्नी का नाम – विवाहित लोग इसे भरे। जिनका विवाह नहीं हुआ है वो इस स्थान को खाली छोड़ दे।

(I) पति या पत्नी का नाम इपिक नंबर – अगर हो तो अवश्य भरे।

3. पिछले SIR की मतदाता सूची में मतदाता का विवरण।

 

SIR Form Filling MP
यह कॉलम सिर्फ उन लोगो को भरना है जिनका नाम 2003 के SIR में मौजूद था।

यह वाला कॉलम केवल उन लोगो को भरना है जिनका नाम 2003 के SIR में मौजूद था। इसका मतलब है कि अगर किसी व्यक्ति का नाम 2003 तक वोटर सूची में था तो उसे यह कॉलम भरना है। अगर 2003 की की सूची में नाम नही था तो इसे खाली छोड़ दीजिए।

2003 की सूची वाले इस तरह से भरे।

  1. निर्वाचक का नाम – यहाँ जिस व्यक्ति के नाम का SIR Form है उसका नाम आएगा।
  2. इपिक नंबर – 2003 की सूची अनुसार इपिक नंबर डाल दीजिए, अगर हो तो।
  3. रिश्तेदार का नाम – इस जगह पुरुष के लिए उसके पिताजी का नाम आएगा और अविवाहित महिलाओं के लिए भी पिता का नाम आएगा। मगर जिन महिलाओं का विवाह हो चुका है उन्हें 2003 की सूची के आधार पर इसे भरना होगा। अगर 2003 में महिला का नाम उसके मायके में था तो पिता का नाम आएगा और अगर 2003 में महिला का नाम उसके ससुराल में था तो उसके पति का नाम आएगा। जिन महिलाओं का विवाह 2003 के बाद हुआ है तो निश्चित ही उनके पिता का नाम इस जगह भरना होगा।
  4. रिश्ता – ऊपर अगर पिता का नाम है तो यहाँ “पिता” लिखना होगा और अगर पति का नाम है तो “पति” लिखना होगा।
  5. जिला – 2003 की सूची अनुसार आपका नाम जिस जिले में था उसे लिखे। 2003 के बाद विवाहित महिलाओं के लिए यहाँ उनके मायके का नाम आएगा।
  6. राज्य का नाम – राज्य का नाम डाल दीजिए।
  7. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम – विधानसभा का नाम डालिए।
  8. विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या – यहाँ पर विधानसभा क्षेत्र की संख्या डालिये। यह जानकारी 2003 की सूची से प्राप्त हो जाएगी। इंटरनेट की मदद से भी आप यह नंबर जान सकते है। 
  9. भाग संख्या – यह जानकारी भी आपको 2003 की सूची से मिल जाएगी।
  10. क्रम संख्या – 2003 की सूची से देख यहाँ भरे।

4. पिछले कॉलम में दिए गए रिश्तेदार का विवरण, पिछले SIR के अनुसार।

SIR Form Filling New Voters
केवल उन लोगो को भरना है जिनका नाम 2003 के SIR में मौजूद नहीं था।

इस कॉलम को वह लोग भरेंगे जिनका 2003 की सूची में नाम नही था। जिनका नाम 2003 की सूची में था उनको यह भरने की जरूरत नही है। उनको सिर्फ पिछला कॉलम भरना है। 

  1. नाम – यहाँ पर जिस व्यक्ति के नाम का यह फॉर्म है उसके पिता का नाम आएगा क्योंकि यह जानकारी 2003 की सूची के आधार पर रहेगी।
  2. इपिक नंबर – यहाँ पर पिता का इपिक नंबर डालिए अगर उपलब्ध हो तो, अन्यथा खाली छोड़ दे।
  3. रिश्तेदार का नाम – यहाँ भी पिता का ही नाम आएगा।
  4. रिश्ता – सिर्फ “पिता” लिखे
  5. जिला – जिले का नाम डाले।
  6. राज्य का नाम – राज्य का नाम।
  7. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम – विधानसभा का नाम डालिए।
  8. विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या – यहाँ पर विधानसभा क्षेत्र की संख्या डालिये। यह जानकारी 2003 की सूची से प्राप्त हो जाएगी। ध्यान रखिये यह कॉलम हमे पिता के नाम से 2003 की सूचि से प्राप्त करना है। 
  9. भाग संख्या – यह जानकारी भी आपको 2003 की सूची से मिल जाएगी।
  10. क्रम संख्या – 2003 की सूची से देख यहाँ भरे।

अंत मे अपने हस्ताक्षर दिनांक के साथ कर दे, बस आपका SIR Form भर गया। । जिसमे आपको मात्र 10 मिनट से भी कम का समय लगेगा। इस फॉर्म को भरने के बाद इसे BLO को जमा कर दे।

किसी कॉलम को लेकर या किसी एक लाइन को लेकर अगर आपको कोई संदेह हो तो उसे खाली छोड़ दे और जब आपका BLO आपके पास आये तो उससे पूछकर उन जानकारी को भर दें।

SIR Form के ऊपर आपके वार्ड के BLO का नंबर भी दिया गया होगा। किसी भी सहायता के लिए आप उन्हें संपर्क कर सकते है।

Also Read:

Zohran Mamdani: अमेरिका की राजनीति में नई जीत या Hinduphobia विचारधारा का विस्तार?

3 सरल कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय जो वास्तव में काम करते हैं – हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह

By Mayank Dubey

मयंक एक बहुआयामी लेखक, विचारशील कंटेंट क्रिएटर और युवा विचारक हैं एवं "मन की कलम" नामक हिंदी कविता संग्रह के प्रकाशित लेखक हैं। वे धर्म, भारतीय संस्कृति, भू-राजनीति और अध्यात्म जैसे विषयों में भी लिखते है। अपने यूट्यूब चैनल और डिजिटल माध्यमों के ज़रिए वे समय-समय पर समाज, सनातन संस्कृति और आत्मविकास से जुड़े विचार प्रस्तुत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *