Site icon भारत की वाणी

परासिया में कांवड़ यात्रा संपन्न – 51 कांवड़ियों और हजारों भक्तों ने हिंगलाज मंदिर में किया जलाभिषेक

Parasia me Kawad Yatra ka ayojan

परासिया (छिंदवाड़ा): कोयलांचल नगरी परासिया में सावन के पावन अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित परासिया में कांवड़ यात्रा का यह दूसरा सफल वर्ष रहा। भक्तिमय माहौल में हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया।

आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष श्री कमल राय के नेतृत्व में हुआ जिसमे उनके और उनकी सहयोगियों की मेहनत की क्षेत्र वासियों एवं छिंदवाड़ा से आये जिले के नेताओ ने तारीफ की।

03 अगस्त 2026 सावन के प्रथम सोमवार को सुबह 10:30 बजे श्री शिव मंदिर परासिया से प्रारंभ हुई यह भव्य यात्रा शाम 6:30 बजे अपने गंतव्य श्री श्री मां हिंगलाज मंदिर, अंबाड़ा पहुंची, जहां 51 कांवड़ियों ने पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ और मां हिंगलाज के दरबार में जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

परासिया में कांवड़ यात्रा में महिला ढोल, गोंडी ढोल और आदियोगी की प्रतिमा बनीं मुख्य आकर्षण

इस वर्ष की परासिया में कांवड़ यात्रा केवल भक्ति तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें छिंदवाड़ा की समृद्ध सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिली। यात्रा में पारंपरिक परिधानों में महिला ढोल वादकों और स्थानीय गोंडी ढोल अखाड़ों ने अपनी थाप से पूरे यात्रा मार्ग को गुंजायमान कर दिया।

गोंडी ढोल के सदस्यों की सादगी और सरलता के साथ ढोल की धुन सुनकर शहरवासियों ने जिले की एक संस्कृति को नज़दीक से देखा।

भगवान शिव और आदियोगी की भव्य प्रतिमाएं: कांवड़ यात्रा के साथ चल रही भगवान शिव और आदियोगी की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। ऐसी विशेष प्रतिमाओं को देख लग रहा था कि स्वयं महादेव आकर विराजित हो गए है।

ऑर्केस्ट्रा, डीजे और ढोल-धमाके: डीजे पर बजते शिव भजनों और लाइव ऑर्केस्ट्रा की धुनों पर युवा और श्रद्धालु पूरे रास्ते झूमते-नाचते नजर आए। परासिया से लेकर अम्बाड़ा तक का माहौल कावड़ यात्रा ने भक्तिमय कर दिया था।

यह भी पढ़े: कांवड़ यात्रा क्या है? जानिए इसका धार्मिक महत्व, इतिहास और पौराणिक कथाएँ

जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ाई यात्रा की शोभा

धार्मिक समरसता की प्रतीक बनी इस कांवड़ यात्रा में क्षेत्र के वरिष्ठ राजनीतिक व सामाजिक नेतृत्व ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिव मंदिर परासिया में कावड़ और भगवान् शिव की नवनिर्मित प्रतिमा की पूजा करने के बाद कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई।

यात्रा में मुख्य रूप से: श्री विश्वनाथ ओकटे (जिला कांग्रेस अध्यक्ष, छिंदवाड़ा), श्री सोहन वाल्मीक (विधायक, परासिया), श्री गोविन्द राय (जिला कार्यकारी अध्यक्ष), श्री सुनील उइके (विधायक, जुन्नारदेव), श्री राजीव तिवारी (परासिया प्रभारी), श्री कमल राय (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, परासिया), जमील खान, भरत डेहरिया, गोविन्द बजोलिया, चन्द्र भूषण डेहरिया, अनुपमा राय, बसन्त मालवी, गगन खंडूजा, वीर बहादुर सिंह, नवल सिंह परिहार, यमुना दुबे, अलाउद्दीन खान, देवीराम विश्वकर्मा, सुशील जायसवाल, खलिक भाई, राकेश कक्का, राजा राय, राजा दुबे, मयंक दुबे, मुकुल दुबे, बिट्टू डेहरिया, आकाश यदुवंशी, गोविन्द चौबे , धनन्जय सिंह, विवेक मिश्रा, अरविन्द चौरसिया, निसार अहमद, नितिक डेहरिया, अशोक डेहरिया, शैफ खान, राम नारायण तिवारी, टिका राम साहू, रियाज भाई, रितिक डेहरिया, अंजली श्रीवास्तव, ब्रज कुमारी सरेआम, मंजू सोनी, रुकमा बंसोड़, प्रतिभा सोनी, सुधा राजपूत, दुलारी मालवी, पूर्णिमा बेले, सावित्री वर्मा, ज्योति कैथवास, सकून बिसन्दरे, रेखा गढ़ेवाल, भारती साहू, प्रीति सोनी, स्नेहलता राय, वन्दना यादव, किरण चौरसिया, तनुश्री भट्टाचार्य, शिवा रावतेल, सृस्टि वर्मा, छवि विन्दवारी, राधा वंदेवार, सुनीता ऊइके, मीनाक्षी धुर्वे एवं सभी धर्म प्रेमी उपस्थित थे।

सहित नगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI) और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

पूरे रास्ते पुष्पवर्षा कर भक्तों ने किया भव्य स्वागत

शिव मंदिर परासिया से शुरू होकर चांदामेटा, बड़कुही, भमोड़ी, भाजीपानी और इकलेहरा होते हुए जब कांवड़ यात्रा अंबाड़ा पहुंची। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और शिवभक्तों द्वारा कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। जलपान, फल, चाय और स्वल्पाहार के स्टॉल लगाकर सेवा दी गई।

अंबाड़ा हिंगलाज मंदिर में जलाभिषेक और महाप्रसाद

लगभग 8 घंटे की भक्तिमय पैदल यात्रा पूरी कर शाम 6:30 बजे कांवड़िए हिंगलाज मंदिर पहुंचे। वहां 51 कांवड़ियों द्वारा पवित्र नदियों के जल से भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया गया। आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल राय ने यात्रा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर सभी शिवभक्तों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन और अंचलवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

अपनी बोध: सनातन धर्म ज्ञान पत्रिका यहाँ प्राप्त करे।

Exit mobile version