परासिया (छिंदवाड़ा): सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही समूचा अंचल भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो जाता है। इसी कड़ी में, सावन के प्रथम सोमवार दिनांक 03 अगस्त 2026 को परासिया में एक भव्य और अलौकिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया द्वारा पिछले वर्ष की अपार सफलता के बाद इस वर्ष भी “विशाल कांवड़ यात्रा” का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है।
सावन के प्रथम सोमवार को 51 कावड़ियों के साथ क्षेत्र के भक्तजन शिव मंदिर परासिया से प्रातः 9 बजे प्रस्थान करेंगे और अम्बड़ा स्थित सिद्ध हिंगलाज माता मंदिर में कावड़ के जल से जल अभिषेक कर इस विशाल कावड़ यात्रा को संपन्न करेंगे।
इस यात्रा में कावड़ में भरने वाला जल कोई साधारण जल नहीं है बल्कि यह गंगा, यमुना, सरस्वती समेत 7 पवित्र नदियों का जल रहेगा जो पुरे 51 कांवड़ों में भरा जायेगा और इसी के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
इस भव्य धार्मिक यात्रा में पूर्व सांसद श्री नकुलनाथ जी एवं परासिया विधायक श्री सोहन वाल्मीक जी विशेष रूप से शामिल होकर शिवभक्तों के साथ पदयात्रा करेंगे और महादेव का आशीर्वाद लेंगे।
7 पवित्र नदियों का जल और 51 कांवड़: यात्रा का मुख्य आकर्षण
परासिया अंचल के इतिहास में यह विशाल कांवड़ यात्रा अत्यंत विशेष मानी जा रही है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी यात्रा की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें देश की 7 प्रमुख पवित्र नदियों का जल एकत्रित करके लाया गया है। जिसमे गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा, जैसी मुख्य और क्षेत्र की धरोहर पेंच नदी का भी जल सम्मलित किया जायेगा।
51 पवित्र कांवड़ों में यह गंगाजल व पावन नदियों का जल लेकर शिवभक्त ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ पैदल यात्रा पर निकलेंगे।
यह भी पढ़े: कांवड़ यात्रा क्या है? जानिए इसका धार्मिक महत्व, इतिहास और पौराणिक कथाएँ
विशाल कांवड़ यात्रा का पूरा रूट
यह विशाल कांवड़ यात्रा परासिया के हृदय स्थल से प्रारंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए माता रानी और महादेव के शिवालय तक पहुंचेगी:
प्रारंभ स्थल: श्री शिव मंदिर, परासिया
यात्रा मार्ग: परासिया शिव मंदिर ➔ चांदामेटा ➔ बड़कुही ➔ भमोड़ी ➔ भाजीपानी ➔ एकलहरा ➔ अंबाड़ा बस स्टॉप
समापन स्थल: श्री श्री मां हिंगलाज मंदिर, अंबाड़ा
पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर और स्वल्पाहार स्टॉल लगाकर भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम की समय-सारणी
दिनांक: 03 अगस्त 2026, दिन सोमवार (सावन का प्रथम सोमवार)
समय: प्रातः 9:00 बजे से
स्थान: श्री शिव मंदिर, परासिया
विशेष महाप्रसाद: यात्रा के समापन पर श्री श्री मां हिंगलाज मंदिर, अंबाड़ा में विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
दिग्गज नेताओं और अंचलवासियों की रहेगी उपस्थिति
आयोजन समिति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से श्री नकुलनाथ जी (पूर्व सांसद, छिंदवाड़ा), श्री सोहन वाल्मीक जी (विधायक, परासिया) समेत जिले के बड़े नेता भी कावड़ियों की इस भव्य यात्रा में सम्मलित होकर महादेव का आशीर्वाद लेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक कमल राय जी (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, परासिया) अपने सहयोगी और साथियों के साथ लगातार क्षेत्र में इस विशाल कावड़ यात्रा के प्रचार-प्रसार और तैयारियों में जुटे हुए है। पिछले वर्ष से श्री कमल राय जी ने ही इस धार्मिक कार्य का बीड़ा उठाया था ताकि परासिया विधानसभा समेत पुरे जिले में भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहे और क्षेत्र और तरक़्क़ी करे।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ युवा कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), नगर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी एवं क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी और शिवभक्त शामिल होंगे।
विशेष आमंत्रण एवं अपील
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया के अध्यक्ष कमल राय जी ने परासिया, चांदामेटा, अंबाड़ा और आसपास के सभी ग्रामीण व शहरी अंचल के श्रद्धालुओं से भावुक अपील करते हुए कहा है:
“पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी आपका सहयोग, मार्गदर्शन और उपस्थिति प्रार्थनीय है। सावन के प्रथम सोमवार के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और इस धार्मिक आयोजन की भव्यता को बढ़ाएं।”
आप भी बनें इस पावन यात्रा का हिस्सा!
अगर आप भी भगवान भोलेनाथ की कृपा और पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो 3 अगस्त 2026, सोमवार प्रातः 9:00 बजे श्री शिव मंदिर परासिया अवश्य पहुंचें।
हर-हर महादेव! जय मां हिंगलाज!
